तालिबान पर कहर बनकर टूटे US के बी-52 बॉम्बर, आतंकवादी संगठनों के प्रमुख ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभुत्व के बीच अमेरिकी बी-52 बॉम्बर ने आते ही कोहराम मचा दिया। अमेरिका के इस अभियान में 24 घंटे में 572 तालिबानी आतंकी ढेर हो गए। बता दें कि अफगान वायु सेना काफी हद तक अमेरिकी विमानों और हेलीकॉप्टरों पर ही निर्भर है।
काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभुत्व के बीच अमेरिकी बी-52 बॉम्बर ने आते ही कोहराम मचा दिया। अमेरिका के इस अभियान में 24 घंटे में 572 तालिबानी आतंकी ढेर हो गए। बता दें कि अफगान वायु सेना काफी हद तक अमेरिकी विमानों और हेलीकॉप्टरों पर ही निर्भर है। अफगान सेना की मदद के लिए अमेरिका ने बी-52 और एस-130 विमान भेजे हैं।
अफगानिस्तान में लगातार भारी पड़ रहे तालिबान के लिए बीते 24 घंटे काफी भारी रहा। अमेरिका के लड़ाकू विमान बी-52 बॉम्बर ने आते ही तालिबानी खेमे में तबाही मचा दी। अफगान सेना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में की गई एयर स्ट्राइक में 572 तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं, जबकि 309 से ज्यादा घायल हुए हैं। बता दें कि तालिबान के बढ़ते प्रभुत्व के साथ अफगान सेना ने अमेरिकी वायुसेना की मदद से देश के कई इलाकों में हवाई हमले किए है। इस हमले से तालिबान के खेमे में अफरा-तफरी मच गई।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक नांगरहार, लघमन, गजनी, पकतिया, पकतिका, कंधार, उरुजगन, हेरात, फारह, जावजान, सार-ए-पुल, फरयाब, हेलमंद, निमरुज, ताखर, कुंदुज, बदाक्शन और कापिसा प्रांत में पिछले यह ऑपरेशन चलाए गए। अमेरिकी लड़ाकू विमान ने शनिवार की शाम से ही बम बरसाने शुरू कर दिए थे। तालिबान ने जावजान की प्रांतीय राजधानी शेबेरगन शहर पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद बी-52 ने तालिबानी ठिकानों पर बम बरसाए। बाद में उन्होंने जानकारी दी कि अमेरिकी एयर फोर्स के हवाई हमले में 200 तालिबानी मारे गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा वाहन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी नष्ट कर दिया गया है।
हाल में तालिबान ने अपने हमले काफी तेज कर दिए हैं। तालिबान लड़ाकों ने अब तक तीन प्रांतीय राजधानियों पर अपना कब्जा कर चुके हैं। सबसे पहले तालिबान ने निरमोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा किया था। शनिवार को उसने जावजान की राजधानी शेबेरगन पर जोरदार हमला किया था। यहां उन्होंने एक जेल पर हल्ला बोल सभी कैदियों को रिहा कर दिया। रविवार को तालिबान ने सार-ए-पुल की राजधानी कुंदुज पर कब्जा जमाने का दावा किया है।