अफगानिस्तान पर अमेरिका, चीन, रूस और पाकिस्तान ने की चर्चा
चीन रूस अमेरिका और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान मसले पर बैठक हुई।
मॉस्को, आइएएनएस। चीन, रूस, अमेरिका और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान मसले पर बैठक हुई। प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, आजादी और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात दोहराते हुए युद्ध प्रभावित इस देश में स्थायी शांति के मसले पर चर्चा की। इस दौरान तालिबान और अमेरिका के बीच शांति पर बातचीत हुई।
मास्को में हुई बैठक
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, अफगान मसले पर चारों देशों की रूस की राजधानी मॉस्को में हुई दूसरी बैठक के बाद शुक्रवार को साझा बयान जारी किया गया। इस बयान के अनुसार, बैठक में अफगानिस्तान के हालात की समीक्षा की गई। इस बैठक में सभी देशों ने शांति की बात कबूल की।
अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता का समर्थन
चीन, रूस व पाकिस्तान ने अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता का समर्थन किया। इन देशों ने अमेरिका से तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर से बहाल करने की अपील की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत सितंबर में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद कर दी थी।
तालिबान में अमेरिकी सैनिक की मौत हुआ फैसला
दोनों पक्ष तब समझौते के करीब थे। ट्रंप ने यह कदम अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में एक अमेरिकी सैनिक के मारे जाने के बाद उठाया था। अमेरिका और तालिबान के बीच पिछले साल दिसंबर से दोहा में शांति वार्ता चल रही थी, लेकिन अभी तक इस पर भी बात नहीं बन पाई है। चीन, रूस और पाकिस्तान और अमेरिका के समर्थन पर काफी अच्छे संकेत मिलते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: और तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान क्यार, भारत के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट
यह भी पढ़ें: मन की बात में PM मोदी ने की 'स्वच्छ सियाचिन' की तारीफ, कहा- भारतीय सेना को करता हूं सलाम
यह भी पढ़ें: जानिए - नेपाल में भारतीय बसों के संचालन पर क्यों उठ रहे सवाल Gorakhpur News