शक्तिशाली तूफान से सहमा जापान, 80,000 हजार घर अंधेरे में डूबे
यहां करीब 80000 हजार घर अंधेरे में डूब चुके हैं। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने सोमवार को चिबा में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी किया है।
टोक्यो, एजेंसी। पूर्वी जापान में शक्तिशाली तूफान से यहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। इसके चलते पूर्वी जापान के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति बाधित है। यहां करीब 80,000 हजार घर अंधेरे में डूब चुके हैं। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने सोमवार को चिबा में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी किया है। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए करीब 50 हजार लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने सोमवार को चिबा में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी किया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने भूस्खलन के जोखिम के कारण 46,300 लोगों को गैर-अनिवार्य निकासी आदेश जारी किए।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के कारण हजारों लोग अपने घरों से पलायन कर गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिर बारिश के कारण लोगाें तक राहत पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस तूफान में दो लोगों की जान ले ली है। तीन बुजुर्गों की हीटस्टोक के कारण मौत हो गई है।
टोक्यो इलेक्ट्रिक कंपनी (TEPCO) के प्रवक्ता नाया कांडो ने बताया कि 78,700 घर अभी भी राजधानी के दक्षिण टोक्यों में बिना बिजली और पानी के लिए विवश है। हालांकि प्रवक्ता ने बताया कि 27 सितंबर तक विद्युत आपूर्ति को बहाल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मुश्किलें आ रही है, लेकिन इसका समाधान भी खोज लिया जाएगा। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि करीब 10 हजार घरों में पानी नहीं था। सेना की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकरों के जरिए जल आपूर्ति की जा रही है।