विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Strike In Ukraine: डीनिप्रो शहर में हुआ हवाई हमला, सात लोग घायल; गवर्नर सेरही लिसाक ने दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:33 AM (IST)

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से युद्ध ...और पढ़ें

डीनिप्रो शहर में हुआ हवाई हमला, सात लोग घायल
डीनिप्रो शहर में हुआ हवाई हमला, सात लोग घायल

कीव, यूक्रेन। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। ताजा हमला रूस ने यूक्रेन पर किया है। रूस ने यूक्रेन के शहर निप्रो में हमला किया है।

निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर सेरही लिसाक ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन के शहर निप्रो में सुबह-सुबह एक मिसाइल हमले में सात लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।

नोट- खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। खबर अपडेट की जा रही है।