Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Afghanistan News: अफगान महिलाओं ने शिक्षा और रोजगार को लेकर प्रदर्शन किया

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 05:50 PM (IST)

    रोजगार की कमी और तालिबान उत्पीड़न के कारण अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति त्रासदी पूर्ण हो गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र दिखाए। उन्होंने कहा कि उनके प्रमाणपत्र बेकार हो गए हैं क्योंकि वे घरों में कैद हो गई हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है।

    Hero Image
    अफगान महिलाओं ने शिक्षा और रोजगार को लेकर प्रदर्शन किया

    काबुल, एएनआइ।  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में महिलाओं के एक समूह ने छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देश की सत्ता पर तालिबान के काबिज होने के बाद से अफगान महिलाओं और लड़कियों के कई बुनियादी अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शनकारी महिलाओं ने की ये मांग 

    प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तालिबान से महिलाओं को रोजगार और लड़कियों को छठी कक्षा से आगे की शिक्षा की अनुमति देने की मांग की। गृह मंत्रालय में काम कर चुकी मार्घालारे ने कहा, 'हम संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने और अधिकारों से वंचित महिलाओं को बचाने की अपील करते हैं।'

    तालिबान के आने से महिलाओं की स्थिति त्रासदीपूर्ण 

    रोजगार की कमी और तालिबान उत्पीड़न के कारण अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति त्रासदीपूर्ण हो गई है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र दिखाए। उन्होंने कहा कि उनके प्रमाणपत्र बेकार हो गए हैं, क्योंकि वे घरों में कैद हो गई हैं और उनके पास कोई रोजगार नहीं है।

    बच्चों में बढ़ा कुपोषण

    अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से देश में आर्थिक संकट गहरा गया। लोगों के जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। सेव चिल्ड्रन संगठन की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में 47 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।

    अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के बाद पाक में बढ़े आतंकी हमले, 51 फीसद की रिकार्ड वृद्धि दर्ज

    तालिबान के शासन में अफगानिस्तान बना दुनिया का 'सबसे कम सुरक्षित' देश, रिपोर्ट में खुलासा