अगानिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता
अफगानिस्तान में शनिवार रात 11:14 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 129 किलोमीटर की गहराई में था।

अफगानिस्तान में आया भूकंप।
HighLights
अफगानिस्तान में शनिवार रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र 129 किलोमीटर की गहराई पर था।
फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार रात लगभग सवा ग्यारह बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार रात 11.14 बजे (IST) अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.157 और देशांतर 71.240 पर, 129 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: जापान में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, दहशत में लोग
