विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

म्यांमार में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकल लोग; कोई हताहत नहीं

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM (IST)

म्यांमार में शुक्रवार रात 10:36 बजे (स्थानीय समय) 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं (सांकेतिक तस्वीर)

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. म्यांमार भूकंप और सुनामी के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है

  2. अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार रात 10:36 बजे (स्थानीय समय) 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

म्यांमार भूकंप और सुनामी के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यह देश भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट्स के मिलन बिंदु पर स्थित है। इन प्लेटों के निरंतर टकराव और लंबे समुद्री तट के कारण यहां भूकंपीय जोखिम अधिक रहता है।

देश में सागाइंग फॉल्ट नामक 1,400 किलोमीटर लंबी प्रमुख फॉल्ट लाइन है, जो भूकंप का बड़ा स्रोत है। यह फॉल्ट सागाइंग, मांडले, बागो और यांगून क्षेत्रों के लिए खतरा बढ़ाती है, जहां देश की करीब 46 प्रतिशत आबादी रहती है।

यांगून शहर फॉल्ट से दूर होने के बावजूद अपनी घनी आबादी के कारण जोखिम में रहता है। 1903 में बागो में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप से यांगून भी प्रभावित हुआ था।