मंगोलिया में मिला आठ हजार साल पुराना गांव, जमीन में मिले ऐसे अवशेष
इस गांव में 13 घरों के निशान मिले हैं और साथ ही 1300 से ज्यादा वस्तुएं खोजी गई हैं। इन चीजों में अधिकतर पत्थर के कुल्हाड़े और फावड़े शामिल हैं।
उलनबाटार (आइएएनएस)। पुरातत्वविदों को मंगोलिया में आठ हजार साल पुराने गांव के खंडहर मिले हैं। यह सीमागौ क्षेत्र 30 हजार वर्ग मीटर में फैला है। इस गांव में 13 घरों के निशान मिले हैं और साथ ही 1300 से ज्यादा वस्तुएं खोजी गई हैं। इन चीजों में अधिकतर पत्थर के कुल्हाड़े और फावड़े शामिल हैं।
पुरातत्वविदों की टीम के प्रमुख हु शियाओनोंग के मुताबिक, अधिकतर पत्थर से बनी हुई चीजें खोजी गई हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उस समय पत्थर की चीजों का ही इस्तेमाल होता होगा। जानवरों की हड्डियां भी काफी संख्या में मिली हैं। इससे पता चलता है कि उस समय लोग शिकार करके अपने भोजन का प्रबंध करते थे।
विशेषज्ञों का कहना है कि युमीन संस्कृति की विशिष्ट विशेषताएं थी लेकिन वह पहले प्राप्त हुए अवशेषों की तुलना में अधिक उन्नत थी।
यह भी पढ़ें: इस शख्स को डेविड बेकहम जैसा दिखने का जुनून पड़ा भारी