विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से हिलीं इमारतें, सुनामी की चेतावनी

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM (IST)

शुक्रवार को पनामा के दक्षिणी तट के पास 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इस ...और पढ़ें

पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी जारी (साकेतिक तस्वीर)

पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सूनामी की चेतावनी जारी (साकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. इस भूकंप के तेज झटके राजधानी पनामा सिटी में भी महसूस किए गए

  2. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सूनामी की चेतावनी जारी की है

एपी, पनामा सिटी। पनामा में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप के झटकों से इमारतें हिल गईं और लोगों को बाहर निकलना पड़ा।भूकंप का केंद्र पितालोसा अरिबा से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

पनामा सिटी में लोग इमारतों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए। हेर्रेरा प्रांत के 60 वर्षीय रोसेंदो डोमिंगेज ने बताया कि झटकों से रसोई का सामान गिर गया, लेकिन उनका परिवार सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं। भूकंप के बाद भी झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के तटों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की।

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा सेवा के ओमार स्मिथ ने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नुकसान मुख्य रूप से वेरागुआस, हेर्रेरा और लोस सान्तोस प्रांतों में हुआ है।

राजधानी में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया।