नार्वे के जन माएन द्वीप पर 6.8 तीव्रता का भूकंप
भूकंप का केन्द्र 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप के इस झटके में किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आयी
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:19 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:19 AM (IST)
जन माएन, एएनआइ। नार्वे के जन माएन द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.8 रिक्टर स्केल मापी गई। गुरुवार की सुबह भूकंप के ये झटके आए। यूनाइटेड स्टेट जूलोजिकल सर्वे के मुताबिक यह भूकंप गुरुवार की सुबह 2 बजकर 8 मिनट पर आया।
भूकंप का केन्द्र 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप के इस झटके में किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आयी है। भूकंप के बाद किसी प्रकार की कोई सुनामी चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें