नेपाल: अपर त्रिशूली-1 प्रोजेक्ट की सुरंग से मिले 6 शव, बाढ़ के बाद अब भी 6100 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल के नुवाकोट जिले में अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से छह शव बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी ...और पढ़ें

नेपाल में बाढ़ के बाद अपर त्रिशूली-1 प्रोजेक्ट सुरंग से 6 शव मिले (फाइल फोटो- पीटीआई)
HighLights
अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर सुरंग से छह शव बरामद किए गए।
भोटेकोशी बाढ़ और हिमस्खलन के बाद शव मिले।
खोज अभियान जारी, नेपाल में 6,145 लोग अब भी लापता।
पीटीआई, काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार को एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से छह शव बरामद किए गए। नेपाली सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों और सेना की एक संयुक्त टीम ने नुवाकोट जिले में अपर त्रिशूली-1 प्रोजेक्ट साइट पर आडिट-3 सुरंग से ये छह बरामद किए।
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टान खिसकने (एवलांच) से आई भोटेकोशी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया था।
इस आपदा में अबतक 1,410 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,145 लोग लापता हैं। खोज और बचाव टीमों ने अब तक प्रभावित इलाकों से 13,756 से ज्यादा लोगों को बचाया है। अपर त्रिशूली-1 में शव सुरंग में कंक्रीट के काम के लिए तैयार किए गए स्टील के जाल (मेश) में फंसे हुए मिले।
नेपाली सेना के मुख्यालय के अनुसार, टीम ने उन्हें निकालने के लिए ग्राइंडर, गैस कटर और रोटरी रेस्क्यू इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया। खोज अभियान जारी है, क्योंकि बचाव कर्मियों को शक है कि सुरंग के अंदर कीचड़ के नीचे और भी शव दबे हो सकते हैं।
इससे पहले, विदेशी टेक्नीशियनों समेत एक संयुक्त टीम लापता कर्मचारियों की तलाश के लिए प्रोजेक्ट की मुख्य एक्सेस सुरंग में लगभग 400 मीटर अंदर गई थी। रसुवागढ़ी, रसुवा भोटेकोशी, लांगटांग, त्रिशूली-3ए और अपर त्रिशूली-3बी समेत कई अन्य हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर भी खोज अभियान चल रहे हैं।
मृतकों की पहचान और लापता लोगों का पता लगाने में मदद के लिए 1,286 डीएनए सैंपल इकट्ठा किए गए थे, जबकि 1,944 रिश्तेदारों के सैंपल भी लिए गए थे।'
