Move to Jagran APP

landslide In Nepal: पश्चिमी नेपाल में भूस्खलन आने से मलबे में दबे मिले पांच शव, तीन लोग लापता

पश्चिमी नेपाल में परबत जिले के कुशमा नगर पालिका -3 में कम से कम तीन घरों में भूस्खलन होने से मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 03:16 PM (IST)
landslide In Nepal:  पश्चिमी नेपाल में भूस्खलन आने से मलबे में दबे मिले पांच शव, तीन लोग लापता
landslide In Nepal: पश्चिमी नेपाल में भूस्खलन आने से मलबे में दबे मिले पांच शव, तीन लोग लापता

काठमांडू, एएनआइ। पश्चिमी नेपाल में परबत जिले के कुशमा नगर पालिका -3 में कम से कम तीन घरों में भूस्खलन होने से मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं। हालांकि,शनिवार से लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन लोग लापता भी हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने  इसकी पुष्टि की।

loksabha election banner

दुरलंग के वार्ड प्रमुख तेज प्रसाद पध्याय ने न्यूज एएनआइ को फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं। वे एक ही परिवार से हैं। हालांकि भूस्खलन के बाद से तीन अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जो कल रात लगभग 9 बजे घरों में बह गए थे। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना ने 2 बजे तक मलबे को नष्ट कर दिया था। आज सुबह फिर से खोज और बचाव जारी रखा गया है। 

मुख्य जिला अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन कार्यालय ने क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान की सहायता के लिए अधिक बल और उपकरण भेजे हैं, मुख्य जिला अधिकारी ने पुष्टि की। जिले के सीडीओ शंभू प्रसाद रेग्मी ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि हमने तलाशी और बचाव अभियान के लिए अतिरिक्त जनशक्ति तैनात की है, लेकिन भूस्खलन ने इलाके की सड़क को भी बाधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बस्ती के पास एक नवनिर्मित सड़क से भूस्खलन होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सड़क बस्ती से लगभग एक किलोमीटर ऊपर है। भारी बारिश ने बस्ती के माध्यम से ढीली मिट्टी को बहाया हो सकता है। हमारी टीम इस मामले की जांच करे रही है। 

बता दें कि मानसून के मौसम के दौरान हिमालय राष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ आम घटनाएं हैं जो सालाना सैकड़ों जीवन और लाखों की संपत्ति के विनाश करती है। इससे पहले मौसम विभाग ने नेपाल में वर्षा के तेज हवाओं के पहले ही बताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.