विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake Hit Bengkulu: इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी तीव्रता रही

By Achyut KumarEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 07:39 AM (IST)

Earthquake hit Bengkulu इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। ...और पढ़ें

इंडोनेशिया मे महसूस किए गए भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंडोनेशिया मे महसूस किए गए भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बाली, एजेंसी। इंडोनेशिया में बेंगकुलु से 46 किमी दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को 5.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। भूकंप 2346 GMT पर महसूस किया गया था और भूकंप का केंद्र, 57.17 किमी की गहराई के साथ, शुरू में 4.1899 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 102.1095 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था।

अप्रैल में हुई भूकंप की दो घटनाएं

इंडोनेशिया में इससे पहले अप्रैल में भूकंप की दो घटनाएं हुईं थीं। 19 अप्रैल को इंडोनेशिया के सुलावेसी (Sulawesi) में रिचर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके पहले 5 अप्रैल को इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु (North Maluku) में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

फरवरी में सुमात्रा में आया भूकंप

फरवरी में, इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत पश्चिम सुमात्रा में 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 10 लोग मारे गए थे और लगभग 13,000 अन्य विस्थापित हो गए थे। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, पासमान जिला और पासमान बारात जिले भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

जनवरी में 5.5 तीव्रता का आया भूकंप 

इससे पहले जनवरी में, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इंडोनेशिया में 14.29 यूटीसी पर 5.5 झटके की तीव्रता वाला भूकंप आया था। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी जानकारी दी थी। भूकंप का केंद्र 19.8 किलोमीटर की गहराई में मापा गया।

अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी 20 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई 150 किमी थी।

मिजोरम में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप

भारत के मिजोरम जिले में 20 जुलाई को तड़के तीन बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 130 किमी थी।