Move to Jagran APP

सूडान में भीषण कबीलाई हिंसा, 37 की मौत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषित

Tribal clashes in Sudan पूर्वी सूडान में दो कबीलाई गुटों के बीच भड़की हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 08:13 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 08:34 AM (IST)
सूडान में भीषण कबीलाई हिंसा, 37 की मौत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषित
सूडान में भीषण कबीलाई हिंसा, 37 की मौत, 200 घायल, गवर्नर बर्खास्‍त, इमरजेंसी घोषित

खारतूम, एएनआइ। Tribal clashes in Sudan पूर्वी सूडान में दो कबीलाई गुटों के बीच भड़की हिंसा में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए हैं। स्‍थानीय अखबार सूडान ट्रिब्‍यून (Sudan Tribune) के मुताबिक, यह झड़प बानी आमेर जनजाति (Bani Amer tribe) और नुबा जनजाति (Nuba tribe) के बीच पिछले हफ्ते झड़प हुई थी। यह हिंसा किस बात पर भड़की यह जानकारी नहीं दी गई है। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देश की नव-गठित संप्रभु परिषद (Sovereign Council) ने रविवार को राज्यपाल को बर्खास्त कर दिया। 

loksabha election banner

बता दें कि अफ्रीकी देश सूडान में इससे पहले भी हिंसा भड़की थी। इसमें प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उस वक्‍त लोग राजधानी खार्तूम में सत्तारूढ़ सैन्य शासकों के खिलाफ सेना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सूडान के राजनीतिक हालात बेहद खराब हैं जिसे देखते हुए संयुक्‍त राष्‍ट्र और ब्रिटेन ने अपने  नागरिकों को खार्तूम से निकालने की बात कह चुके हैं।  

बता दें कि 30 साल सत्ता में रहने वाले राष्ट्रपति उमर-अल-बशीर को सेना ने हटा दिया था। इसको लेकर सेना के मुख्यालय के बाहर भारी प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निष्पक्ष चुनवा कराने के लिए ज्यादा वक्त मिलना चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि देश में नागरिक शासन को तेजी से लागू किया जाए। लोग मांग कर रहे हैं कि सेना की केवल सीमित भागीदारी हो। वहीं पूर्वी सूडान में कबीलाई गुटों के बीच अक्‍सर झड़पें भी देखने को मिलती हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.