Move to Jagran APP

नेपाल: सिंधुपालचोक में भूस्खलन के बाद लापता हुए 37 लोग, अब तक बचाई गई 10 लोगों की जान

नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में भूस्खलन के बाद 37 लोगों के लापता होने की खबर हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 03:39 PM (IST)
नेपाल: सिंधुपालचोक में भूस्खलन के बाद लापता हुए 37 लोग, अब तक बचाई गई 10 लोगों की जान
नेपाल: सिंधुपालचोक में भूस्खलन के बाद लापता हुए 37 लोग, अब तक बचाई गई 10 लोगों की जान

काठमांडु, एएनआइ।  नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद कम से कम 37 लोगों के लापता होने की खबर है, अधिकारियों के अनुसार, अभी तक 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। सुरक्षा कर्मियों की एक टीम इलाके में फिलहाल, बचाव अभियान चला रही है। प्रतिनिधि सभा के सदर अग्नि प्रसाद सपकोटा भी एक ऑनसाइट निरीक्षण के लिए पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

सिंधुपालचोक जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) माधव प्रसाद काफले कार्यालय (डीपीओ) ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को साइट पर ले जाया जाएगा क्योंकि मिट्टी का मलबा साइट पर लगातार खिसक रहा है। आपदा में हुए हताहतों और नुकसान का विवरण अभी तक पता नहीं चला है।

जुगल ग्रामीण नगर पालिका एक दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

इसके साथ ही उत्तरी-मध्य नेपाल के जुगल ग्रामीण नगर पालिका में एक दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं। इस भूस्खलन में इलाके में काफी नुकसान पहुंचा है। इसी का साथ ही नेपाल की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सपकोटा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

भूस्खलन में 37 से अधिक घरों को हुआ नुकसान

स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक माधव प्रसाद काफले ने बताया कि आपदा से कम से कम 37 घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के बीच समन्वय में राहत कार्य चल रहा है। भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों के बाद भी दूरदराज के स्थल तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। बता दें सिंधुपालचौक इलाके में पिछले कुछ हफ्तों से हो रही भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए हैं।

बता दें कि इससे पहले नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से एक भारतीय सहित दस लोगों की मौत हो गई है। ये घटना भी सिंधुपालचौक जिले में हुई। 

ये भी पढ़ें: Bengaluru Voilenc-: SDPI पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में राज्य सरकार, 60 और लोगों की हुई गिरफ्तारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.