अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 24 घंटे के भीतर 31 आतंकी ढेर, 37 घायल
अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 24 घंटे के भीतर 31 आतंकवादी मारे गए जबकि 37 के घायल होने की खबर है।
काबुल (एएनआई)। अफगानिस्तान में 24 घंटे के भीतर किए गए हवाई हमले और आर्मी हमले के बाद कम से कम 31 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है साथ ही 37 आतंकवादियों के घायल होने की खबर सामने आई है। देश की रक्षा मंत्रालय ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
ये सैन्य अभियान नानगरहर, कुनार, कपिसा, पक्टिया, पक्टिका, लोगर, खोस्ट, उरुज्गान, फारयब, बाल्ख और हेल्मंड प्रातों में चलाया गया था। खम्मा प्रेस ने रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता जनरल मोहम्मद रैडमनीश के हवाले से ये जानकारी दी है।
कपिसा जिले के नेजरब में कम से कम 11 आतंकवीदियों को मार गिराया गया, जबकि 15 अन्य आतंकवादी गजनी जिले के मोकोर, वाघेज और आंडर इलाके में मारे गए। जबकि फारयब जिले के शेरिन तगब इलाके में 5 आतंकी मारे गए।
अभियान में 24 विस्फोटक को भी निष्क्रिय कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि देश के 11 प्रांतों में 15 सैन्य अभियान अब भी जारी है। बताया कि क्योंकि कमांडो बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अब तक 66 अभियान चलाए हैं जिसमें अफगान वायुसेना ने इसी अवधि के दौरान एक हवाई भी हमला किया है।