अफगानिस्तान में आतंकी हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बुधवार को इस हमले में अपने तीन सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की। अफगान ठेकेदार हमले में घायल है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 05:20 PM (IST)
काबुल, एपी। अफगानिस्तान में बीते सोमवार को एक आतंकी हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। घात लगाकर किए गए इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस हमले में पहले एक अफगानी ठेकेदार की मौत की सूचना दी गई थी।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बुधवार को इस हमले में अपने तीन सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की। अफगान ठेकेदार हमले में घायल है।
यह हमला परवान प्रांत के बगराम स्थित अमेरिका के हवाई सैन्य अड्डे के करीब किया गया था। अफगानिस्तान में यह अमेरिका का सबसे प्रमुख हवाई सैन्य केंद्र है। यह हमला उस वक्त किया गया जब सेना का काफिला वहां से गुजर रहा था।
इस वारदात से इस साल अफगानिस्तान में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या सात हो गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 13 था। अब भी 14 हजार अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में मौजूद हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें