जर्मनी में आग लगने से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल; हत्या के संदेह में एक गिरफ्तार
जर्मनी के बोचुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

जर्मनी में आग लगने से 3 भारतीयों की मौत।
HighLights
बोचुम में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग।
तीन भारतीय नागरिकों की दुखद मौत, पांच अन्य घायल।
हत्या के संदेह में एक रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी के बोचुम शहर में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीयों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
मरने वालों में 25 और 27 साल की दो लड़कियां और 26 साल का एक लड़का शामिल था। फायरफाइटर्स को उनकी लाशें दूसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट से मिलीं।
घायल हुए पांच अन्य लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें बोचुम के अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि, मीडिया रिपोट्स में उनकी राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया गया।
पुलिस ने हत्या के शक में एक रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो उसी इमारत में रहता था। यह हादसा बोचुम के हॉफस्टेड इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद हुआ।
