Move to Jagran APP

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 12 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इन मछुआरों पर आरोप है कि वह श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 09:08 AM (IST)
श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 12 भारतीय मछुआरे
श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 12 भारतीय मछुआरे

रामेश्वरम, प्रेट्र। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु के रहने वाले इन मछुआरों पर आरोप है कि वह तलाईमन्नार के नजदीक श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। हाल में श्रीलंका की संसद में एक बिल भी पेश किया गया है जिसमें किसी भी विदेशी ट्रालर के श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने पर पाबंदी का प्रावधान है।

loksabha election banner

पुडुचेरी मछुआरा एसोसिएशन के महासचिव एनजे बोस के अनुसार श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों की दो नौकाओं सहित मछली पकड़ने के 50 जाल भी जब्त कर लिए हैं। भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने मन्नार के नजदीक कैद कर रखा है।

इन लोगों पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के अलावा मछली पकड़ने के प्रतिबंधित जाल इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीलंका की नौसेना पिछले एक हफ्ते से कच्चातिवु क्षेत्र में विशेष निगरानी रख रही थी। गत 23 जनवरी को श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के करीब दो हजार मछुआरों को इस जलक्षेत्र से खदेड़ा था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से रिहा होकर भारत पहुंचे 145 मछुआरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.