विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किये में बस और ट्रक की टक्कर, 11 लोगों की मौत

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:49 PM (IST)

पश्चिमी तुर्किये के मनीसा प्रांत में एक भीषण बस-ट्रक टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए।

तुर्किये में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत। (सोशल मीडिया)

तुर्किये में बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पश्चिमी तुर्किये में बस-ट्रक की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में 11 लोगों की दुखद मौत, 26 घायल।

  3. मनीसा प्रांत के अखिसार हाइवे पर हुई दुर्घटना।

डिजिटल डेस्क, अंकारा। पश्चिमी तुर्किये में ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, यह भीषण हादसा मनीसा प्रांत के अखिसार हाइवे के पास स्थानीय समयानुसार सुबह 11.11 बजे हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही इमरजेंसी मेडिकल टीम, पुलिस अधिकरी और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना में 11 लोगों की मौत- मनीसा गवर्नर ऑफिस

मनीसा के गवर्नर ऑफिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, वहीं अन्य 26 घायल हैं।