दक्षिण कोरिया: कार पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, 10 कर्मचारियों की मौत; 59 घायल
दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स कारखाने में शनिवार को भीषण आग लगने से कम ...और पढ़ें

दक्षिण कोरिया में कार पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, 10 कर्मचारियों की मौत; 59 घायल (फोटो- रॉयटर)
HighLights
बचाव दल अभी भी मलबे में लापता 4 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है
एएफपी, डेजॉन। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स कारखाने में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 59 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बचाव दल अभी भी मलबे में लापता 4 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। आग दोपहर के समय में लगी। गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 5 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या 10 हो गई है। घायलों में 25 की स्थिति चिंताजनक है, जबकि 34 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए गए
समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, जिस समय आग लगी, उस समय संयंत्र में कुल 170 कर्मचारी काम कर रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान एक शव दूसरी मंजिल पर और बाकी तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए गए।
विस्फोट होने का बड़ा खतरा
आग बुझाने और बचाव कार्य में दमकलकर्मियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इमारत के ढहने के खतरे के कारण बचाव दल तुरंत अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके अलावा, फैक्ट्री में 200 किलोग्राम सोडियम का भंडार था, जिसके विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना हुआ था।
राष्ट्रपति का निर्देश
घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों, कर्मियों और आधुनिक उपकरणों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है।
