थाइलैंड में शादी के फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले दस भारतीय गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि इस मामले में बीस अन्य भारतीय संदेह के घेरे में हैं। इन सभी ने थाइलैंड में रहने का कानूनी अधिकार पाने के लिए अपनी शादी के नकली सर्टिफिकेट जिला प्रशासन में जमा कराए थे।
By TaniskEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 05:02 PM (IST)
बैंकॉक, आइएएनएस। थाइलैंड में दस भारतीयों और 24 थाई महिलाओं को अपनी शादी के फर्जी दस्तावेज जमा कराने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में बीस अन्य भारतीय संदेह के घेरे में हैं। इन सभी ने थाइलैंड में रहने का कानूनी अधिकार पाने के लिए अपनी शादी के नकली सर्टिफिकेट जिला प्रशासन में जमा कराए थे।
थाइलैंड के कानून के मुताबिक कोई भी विदेशी जिसका यहां के किसी नागरिक से रिश्ता (पत्नी, पति, मां-बाप या बच्चा) हो उसे देश में रहने की अनुमति मिल जाती है। इसी कानून का फायदा उठाने के लिए इन भारतीयों ने 24 महिलाओं को तैयार कर शादी के जाली कागजात बनवाए।
नकली पत्नी बनने के लिए इन महिलाओं को 500 से 5000 बहत (एक हजार से 10 हजार रुपये) दिए गए थे। इस अपराध में शामिल छह अन्य महिलाओं की तलाश जारी है। यह मामला सामने आने के बाद आव्रजन विभाग ने देशभर में इस तरह के अपराध करने वाले विदेशियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें