विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले का मास्टरमाइंड, पढ़ें कौन है याह्या सिनवार; IDF के हमले में मारा गया

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Thu, 17 Oct 2024 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2024 10:45 PM (IST)

Yahya Sinwar इजरायली सेना को हमास के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली है जहां उसने हमास प्रमुख याह्या सिनवार ...और पढ़ें

इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास का प्रमुख बना था सिनवार। (Photo- Reuters)
इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास का प्रमुख बना था सिनवार। (Photo- Reuters)

HighLights

  1. हमास प्रमुख याह्या सिनवार के मारे जाने का दावा।
  2. बाइडन को दी गई सूचना, अमेरिका रख रहा हालात पर नजर।
  3. इजरायल पर सात अक्टूबर के हमले का था मास्टमाइंड।
  4. जुलाई में हानिया के मारे जाने पर बना था हमास प्रमुख।

एपी, यरुशलम। गाजा में इजरायली सेना की गुरुवार की कार्रवाई में हमास प्रमुख याह्या सिनवार मारा गया। इजरायली सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इजरायली सेना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मारा गया: याह्या सिनवार।'

गौरतलब है कि पहले इजरायली सेना ने उसके मारे जाने की संभावना जताई थी, लेकिन ठोस रूप में कुछ कह पाने में सक्षम नहीं थी। इसके बाद सिनवार जैसे दिखने वाले शख्स के शव की सही पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

हमास ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

हमास ने इस चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। सिनवार का मारा जाना इजरायली सेना की बड़ी सफलता है। इजरायली सेना ने इससे पहले आधिकारिक बयान में कहा था कि गाजा में तीन लड़ाके मारे गए हैं, लेकिन मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं की गई है। मारे गए लोगों में से एक के याह्या सिनवार होने का शक है।

(Yahya Sinwar File Image- Reuters)

31 जुलाई को हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या के बाद अगस्त में सिनवार को हमास प्रमुख बनाया गया था। सिनवार को सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। कहा जाता है कि उसने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मुहम्मद दैफ के जरिये उस हमले को अंजाम दिलवाया था, जिसमें 1,200 इजरायली नागरिक मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

हमले के बाद इजरायल ने किया था युद्ध का एलान

इस हमले के बाद ही इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध का एलान किया, जो अभी तक जारी है। बीती 13 जुलाई को मुहम्मद दैफ के भी इजरायल के हवाई हमले में मारे जाने की खबर फैली थी, लेकिन उसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार सिनवार का जन्म 1962 में खान यूनिस में हुआ था और उसे हमास के सबसे जिद्दी शीर्ष अधिकारियों में से एक माना जाता है। 1980 के दशक की शुरुआत में उसे इजरायल द्वारा कई बार गिरफ्तार भी किया गया था।

1987 में हमास में हुआ था शामिल

उसने इजरायल के खिलाफ लड़ाकों का एक नेटवर्क स्थापित करने में मदद की। यह समूह बाद में हमास की सैन्य शाखा, कस्साम ब्रिगेड बन गया। 1987 में शेख अहमद यासीन द्वारा हमास की स्थापना के तुरंत बाद ही सिनवार, इसके एक नेता के रूप में इसमें शामिल हो गया था।