'होर्मुज की चाबियां खो गई हैं', ट्रंप के अल्टीमेटम का ईरान ने उड़ाया मजाक; अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने या सैन्य हमले का सामना करने की धमकी दी है। ईरान ...और पढ़ें
HighLights
ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की धमकी दी
ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम का उपहास किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को धमकी दी है कि अगर वह मंगलवार तक सीजफायर कर होर्मुज नहीं खोलता, तो बड़ा हमला करेंगे। ट्रंप के इस बयान को गंभीरता से लेने की बजाय वाशिंगटन का मजाक उड़ाते हुए अल्टीमेटम को सिरे से खारिज कर दिया है।
दरअसल, ट्रंप ने स्पष्ट और आक्रामक भाषा में ईरान को धमकी दी है कि यदि वह अमेरिका के साथ कोई शांति समझौता नहीं कर सकता है तो वह पूरे ईरान को तबाह कर देंगे।
हमने चाबियां खो दी है...
ट्रंप की इस धमकी का ईरान ने उपहास के मिले-जुले रुख से जवाब देते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट खोलने वाली बात को लेकर ईरान के जिम्बाब्वे स्थित दूतावास ने कहा कि हमने चाबियां खो दी हैं। ईरानी दूतावास ने अगला अनुरोध, कृपया जैसी रहस्यमय टिप्पणियों के साथ करते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाया।
We've lost the keys.
— Iran Embassy in Zimbabwe (@IRANinZIMBABWE) April 5, 2026
होर्मुज पर ईरान के नियंत्रण ने बढ़ाई मुश्किलें
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह अपने कब्जे में रखा हुआ है। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ती बाधित हो रही है। इसने दुनिया के कई देशों को हिलाकर रख दिया है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।
ईरान ने मुआवजे की रखी शर्त
ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने के लिए अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमले से हुए नुकसान के मुआवजे की शर्तें रखी है। अन्यथा वह होर्मुज से जाने वाले जहाजों से टैक्स लेने की बात पर अड़ा हुआ है।
दोनों देशों के बीच जारी लड़ाई से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। युद्ध के मैदान से दोनों पक्ष पीछे हटने से इनकार कर रहे हैं। युद्ध के एक महीने से अधिक समय तक खिंचने के साथ, संकट एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर गया है जहां सैन्य तनाव और कूटनीतिक दांव-पेच समानांतर रूप से चल रहे हैं।
ट्रंप ने दी है धमकी
बता दें कि होर्मुज वैश्विक तेल और गैस व्यापार के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ईंधन इसी रास्ते से गुजरते हैं। होर्मुज पर कब्जे को लेकर ट्रंप ने चेतावनी दी है कि मंगलवार तक अनुपालन न करने पर बिजली संयंत्रों और पुलों सहित ईरानी बुनियादी ढांचे पर हमले किए जाएंगे।
ईरान का पलटवार
ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने ट्रंप पर अमेरिका को जीते-जी नरक में घसीटने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी कार्रवाइयां बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में की जा रही हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई में ईरान ने अपनी सीमा से बाहर निकलकर खाड़ी देशों में बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं। इसके अलावा, तेहरान ने संकेत दिया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकता है।
