Viral Video: पैराग्लाइडिंग के लिए गई महिला के पैराशूट में हुई गड़बड़ी, फिर समुद्र ने बचाई जान
डेनमार्क की एक महिला पहली बार तुर्की के अलान्या में पैराग्लाइडिंग में हाथ आजमाने पहुंची थी।
अंकारा, एजेंसी। पैराग्लाइडिंग के जरिए आसमान छूने का सपना लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं। पैराग्लाइडिंग टूरीस्ट्स के लिए आज एक एडवेंचर और मनोरंजन का साधन बन गया। अब देखा जाए तो पैराग्लाइडिंग के दीवाने बढ़ते जा रहे हैं। हाल में भारत से भी एक पैराग्लाइडिंग करते शख्स की वीडियो सामने आई थी, जो काफी वायरल हुई थी। अब एक यह वीडियो तुर्की से सामने आई है, जिसमें एक महिला और उसके पायलट के साथ हुई एक पैराग्लाइडिंग दुर्घटना का वीडियो वायरल हो गया है।...और यह वीडियो देख कर आप निश्चित रूप से खुश हो जाएंगे।
डेनमार्क की एक महिला पहली बार तुर्की के अलान्या में पैराग्लाइडिंग में हाथ आजमाने पहुंची थी। सब कुछ प्रोटोकॉल के अनुसार था। उसके पास एक पायलट था जो सारी तकनीकी को देख रहा था। वे पूरी तरह से बंधे हुए थे और सभी सुरक्षा गियर पहने हुए थे।
वीडियो में, आप देख सकते हैं, महिला को बहुत मज़ा आ रहा है, वह भव्य शहर अलान्या के दृश्य का आनंद ले रही है। आपको वीडियो में पहाड़ और नीचे समुद्र की झलक भी दिखेगी। महिला को उत्साह से चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है और वह कह रही है, 'मैं अब खुश हूं।'
जब अचानक पैराशूट ऊपर की ओर निकलने लगता है तो समस्याएं आना शुरू होजाती हैं। पैराशूट की मुख्य रस्सी नहीं खुलती। तो पैराशूट नहीं खुला तो महिलाओं और उसके पायलट ने अपने आपातकालीन पैराशूट की मदद से समुद्र में एक आपातकालीन लैंडिंग की।...और फिर देखे वीडियो
Danish paraglider's parachute snaps mid-air. The tourist and her pilot make emergency landing in the sea pic.twitter.com/OGLnpBCqtQ
— Reuters India (@ReutersIndia) October 2, 2019
वहीं, रिपोर्टों में बताया गया कि इस खतरनाक घटना के बावजूद भी महिला को इससे कोई खासा फर्क नहीं पढ़ा। वीडियो के अंत में बताया भी गया कि महिला ने अगले साल फिर पैराग्लाइडिंग करने को आने की इच्छा जाहिर की है।
बता दें कि इससे पहले विपिन साहू नाम के शख्स की एक वीडियो वायरल हुई थी। साहू दोस्तों के कहने पर पैराग्लाइडिंग करने पहुंचा था। शुरुआत में तो काफी उत्साहित था, लेकिन जैसे ही हवा में पहुंचा तो वैसे ही डर लगने लगा। इसपर उन्होंने बताया था कि उस वक्त वे ट्रेनर से लैंडिंग कराने की गुहार लगा रहा थे। वो अनुभव इतना खराब था कि बस भगवान से सुरक्षित घर पहुंचने की मिन्नत करता रहा। उनकी वीडियो जो वायरल हुई थी, उसने सबको बहुत हंसाया था।