विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका ने राजनयिकों को सऊदी अरब से बुलाया, हूती लड़ाकों के बढ़ते हमलों के बीच फैसला

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:33 PM (IST)

अमेरिका ने हूती लड़ाकों के बढ़ते हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब से अपने अधिकांश राजनयिकों और उनके परिवारों को वापस बुला लिया है।

हूती हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब से बुलाए राजनयिक

हूती हमलों के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब से बुलाए राजनयिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाकों के हमलों के बीच अमेरिका ने अपने ज्यादातर राजनयिकों और उनके परिवारीजनों को अविलंब सऊदी अरब छोड़ने के लिए कहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के अतिरिक्त अरब जगत के अन्य देशों में स्थित अपने दूतावासों में भी राजनयिकों की संख्या को कम करने का निर्णय लिया है। ऐसा दूतावासों पर हमले की आशंका और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाए जाने के खतरे के चलते किया गया है।

अमेरिका ने यह निर्णय सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल ठिकानों पर लगातार हो रहे हूती के हमलों को देखते हुए लिया है। अमेरिका ने फरवरी में ईरान पर हमले के बाद क्षेत्र के कई देशों से अपने राजनयिकों की संख्या लगातार कम की है।

आने वाले दिनों में यह संख्या और कम किए जाने के संकेत हैं। चार अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अरब देशों में स्थित दूतावासों में गैरजरूरी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों को अमेरिका लौटने के लिए कहा गया है।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)