विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध', ट्रंप से बातचीत के बाद बोले नेतन्याहू

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:49 AM (IST)

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की और ईरानी शासन को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सोमवार को इजरायल के अघोषित दौरे पर पहुंचे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान के मुद्दे पर चर्चा हुई। इजरायल के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। इधर, नेतन्याहू ने बताया कि उनकी ट्रंप से रविवार को बातचीत हुई। इस दौरान ट्रंप से ईरानी शासन को खत्म करने के मुद्दे पर चर्चा की। हम ईरानी शासन को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता डोरन स्पीलमैन ने बाद में इस मुलाकात की पुष्टि की। यह मुलाकात इजरायल के दक्षिणी नेगेव रेगिस्तानी इलाके में स्थित उव्दा एयरबेस पर हुई।

स्पीलमैन के अनुसार, नेतन्याहू और हेगसेथ ने क्षेत्रीय खतरों और इनसे निपटने में अमेरिका और इजरायल की साझेदारी पर चर्चा की। इधर, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने हेगसेथ के इजरायल दौरे पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नेतन्याहू से ईरान पर की चर्चा

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सोमवार को इजरायल के अघोषित दौरे पर पहुंचे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान के मुद्दे पर चर्चा हुई। इजरायल के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता डोरन स्पीलमैन ने बाद में इस मुलाकात की पुष्टि की। यह मुलाकात इजरायल के दक्षिणी नेगेव रेगिस्तानी इलाके में स्थित उव्दा एयरबेस पर हुई।

स्पीलमैन के अनुसार, नेतन्याहू और हेगसेथ ने क्षेत्रीय खतरों और इनसे निपटने में अमेरिका और इजरायल की साझेदारी पर चर्चा की। इधर, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने हेगसेथ के इजरायल दौरे पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)