विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूती खतरे के बीच सऊदी के बचाव में उतरा ब्रिटेन, रॉयल एयर फोर्स के जेट संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:51 PM (IST)

ब्रिटेन ने हूती हमलों से सऊदी अरब की रक्षा के लिए अपनी सैन्य सहायता बढ़ाई है, जिसमें रॉयल एयर फोर्स ...और पढ़ें

हूती खतरे के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को दी सैन्य सहायता (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)

हूती खतरे के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को दी सैन्य सहायता (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)

HighLights

  1. ब्रिटेन ने सऊदी अरब को हूती हमलों से बचाने के लिए सैन्य सहायता बढ़ाई।

  2. रॉयल एयर फोर्स के टाइफून जेट करेंगे रक्षात्मक हवाई गश्त।

  3. ब्रिटिश विमान हूती ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे, केवल बचाव करेंगे।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह हूती के खिलाफ सऊदी अरब को दी जाने वाली सैन्य सहायता का विस्तार कर रहा है, जिसमें अब रॉयल एयर फोर्स के जेट विमानों द्वारा रक्षात्मक हवाई गश्त भी शामिल होगी।

रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि रॉयल एयर फोर्स के टाइफून जेट सऊदी अरब के ऊपर रक्षात्मक हवाई अभियान चलाएंगे, जिससे सऊदी शहरों, आम नागरिकों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे को हूती हमलों से बचाने में मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा कि ब्रिटिश विमान हूती ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे।

सऊदी अरब में ब्रिटेन एक सैन्य परिवहन विमान और कुछ सैन्य सलाहकार भी भेजेगा। यह घोषणा पिछले महीने ब्रिटेन की ओर से सऊदी विमानों को हवा में ईंधन भरने की सुविधा के प्रस्ताव के बाद आया है। इस सुविधा को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

यमन के ट्रेनिंग कैंप पर हूती हमले में मरने वालों की संख्या 73 हुई

यमन में सैन्य शिविर पर हूती मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। मरने वालों में मुख्य रूप से नए भर्ती हुए सैनिक शामिल हैं। इनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। अल-आलम ट्रेनिंग कैंप पर सोमवार को हमला किया गया था।

इस बीच, यमन के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के समर्थन से सरकारी बलों ने हूतियों के खिलाफ कई मोर्चों पर थोड़ी प्रगति की है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)