Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ताकत के जरिए ही शांति आती है', अमेरिकी हवाई हमलों पर इजरायल ने जताई खुशी, नेतन्याहू बोले- थैंक्यू ट्रंप

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 07:54 AM (IST)

    अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेना ने फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर अटैक किया। इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका का शुक्रिया अदा किया।

    Hero Image

    ईरान पर अमेरिका के सैन्य कार्रवाई को लेकर इजरायल ने जताई खुशी।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरका ने भी सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका का शुक्रिया अदा किया। नेतन्याहू ने कहा," अमेरिका वास्तव में बेजोड़ है। इसने वह किया है जो धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सकता। इतिहास दर्ज करेगा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन, दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों को नकारने के लिए काम किया।" नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप को सैन्य कार्रवाई के लिए बधाई दी और उन्हें शुक्रिया कहा।

    अमेरिकी की कार्रवाई को इतिहास याद रखेगा: नेतन्याहू 

    नेतन्याहू ने आगे कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लाइन में इजरायल ने वाकई अद्भुत काम किए हैं, लेकिन आज रात ईरान की परमाणु सुविधाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई में अमेरिका बेजोड़ रहा है। अमेरिकी सेना ने वह कर दिखाया जो धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सका। इतिहास दर्ज करेगा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया की सबसे खतरनाक व्यवस्था - दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों को नकारने के लिए काम किया।"

    अब शांति का समय है: ट्रंप

    अमेरिका के सैन्य कार्रवाई पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुशी जताते हुए सैनिकों को बधाई दी। ट्रंप ने कहा कि सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने के बाद अमेरिकी सेना सुरक्षित तरीके से अमेरिका वापस आ रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।"

    यह भी पढ़ें: 'ईरान में शांति होगी या फिर विनाश...', परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले राष्ट्रपति ट्रंप