'आंखों के सामने मौत मंडरा रही थी', को-पायलट को काबू करने वाले यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
फ्लाईदुबई के विमान में पायलट को काबू करने में मदद करने वाले एक इजरायली यात्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन ...और पढ़ें

को-पायलट को काबू करने वाले यात्री ने नेतन्याहू को बताया पूरा घटनाक्रम
HighLights
कहा, कॉकपिट में घुसने पर पायलट दरवाजे के पास घायल मिला
विमान का कंट्रोल नष्ट करने की कोशिश कर रहा था को-पायलट
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई के विमान में पायलट को काबू करने में मदद करने वाले एक इजरायली यात्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बताया कि वह कैसे कॉकपिट में घुसे, उस आदमी को कंट्रोल से दूर खींचा और विमान के गोता लगाने के बाद उसे स्थिर करने में मदद की।
'द टाइम्स ऑफ इजरायल' के अनुसार, नेतन्याहू यात्रियों को वापस लाने वाले विमान के इजरायल पहुंचने पर बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
यानीव ने उन्हें बताया, 'मैं और एक अन्य यात्री जबरदस्ती कॉकपिट में घुसे, जहां पायलट दरवाजे के पास घायल अवस्था में मिला। मैंने आतंकवादी को दोनों सीटों के बीच कंट्रोल पर देखा। वह विमान को बेकार करने के लिए कंट्रोल को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था।
आगे बताया कि सीटों पर कोई पायलट नहीं था। मैंने आतंकवादी को पकड़ा और काबू करने में मदद के लिए अन्य इजरायली यात्रियों को बुलाया। सबसे पहले उसे बाहर खींचा।
इस दौरान जब मुझे अहसास हुआ कि विमान तेजी से झुक रहा है, तो मैं वापस अंदर कूदा, कंट्रोल पकड़े और उन्हें खींचने लगा। मुझे पता था कि क्या करना है क्योंकि मैं मे-डे (विमान दुर्घटनाओं के बारे में एक डाक्यूमेंट्री सीरीज) देखता हूं। विमान थोड़ा सीधा होने लगा और फिर पायलट ने मुझे बताया कि वह वहां से कमान संभाल रहा है।"
