'इनकी आंखों में देखो ट्रंप...', ईरान के अखबार ने फ्रंट पेज पर छापी मरने वाले बच्चों की तस्वीरें; अब तक 1255 लोगों की मौत
ईरान के अखबार तेहरान टाइम्स ने मिनाब स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें छापी हैं। ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सरकारी समर्थन वाले अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने फ्रंट पेज पर उन बच्चों की तस्वीरें छापी हैं, जिनकी मौत दक्षिणी शहर मिनाब के एक एलिमेंट्री स्कूल पर मिसाइल हमले में हो गई थी। इन तस्वीरों के ऊपर लिखा है- ट्रंप लुक देम इन द आईज यानी ट्रंप इनकी आंखों में देखो।
दरअसल स्कूल पर हुए हमले में 165 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि यह हमला टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से हुआ था, जो सिर्फ अमेरिका के पास है। हालांकि ट्र्ंप ने इसे ईरान की तरफ से ही किया गया हमला करार दे दिया था।
अखबार ने ट्रंप पर साधा निशाना
ट्रंप ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा था, 'हमें लगता है कि यह ईरान ने किया है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं, वे अपने हथियारों के मामले में बहुत गलत हैं। उनके पास बिल्कुल भी एक्यूरेसी नहीं है।' इसके जवाब में अखबार ने लिखा, 'ट्रंप साफ तौर पर झूठे दावे कर रहे हैं और अपने जुल्मों की जिम्मेदारी से ध्यान भटाकाने और डिप्लोमैटिक हल को खुलेआम नकार रे हैं।'
उधर ईरान के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर अली जाफरियन ने बताया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में उनके देश में अब तक 1255 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 200 बच्चे और 11 हेल्थकेयर वर्कर शामिल हैंम। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पीड़ित आम लोग हैं, जो अपने घरों में थे या अपने काम की जगह पर गए थे।
ईरान में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जाफरियन ने कहा कि 52 हेल्थ सेंटर, 18 इमरजेंसी सर्विस की जगहें और 15 एम्बुलेंस को भी नुकसान पहुंचा है या वे नष्ट हो गए हैं। ईरान की तेल फैसिलिटी पर इजराइली हवाई हमलों के बाद उन्होंने लोगों के लिए हेल्थ रिस्क की चेतावनी दी।
