Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Turkiye: '...यूरोपीय संघ से अलग हो सकते हैं हम', अमेरिकी दौरे से पहले बोले राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 07:18 PM (IST)

    तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने शनिवार को यूरोपीय संघ से अलग होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुई तो अंकारा यूरोपीय संघ से अलग हो सकता है। बता दें कि तुर्किये लंबे समय से यूरोपीय संघ में शामिल होने का इंतजार कर रहा है लेकिन मानवाधिकारों के उल्लंघन की वजह से हाल के वर्षों में एक्सेशन वार्ता रुकी हुई है।

    Hero Image
    तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन (फोटो: रायटर)

    इस्तांबुल, रायटर। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन (Tayyip Erdogan) ने शनिवार को यूरोपीय संघ से अलग होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुई तो अंकारा यूरोपीय संघ से अलग हो सकता है।

    दरअसल, तुर्किये का लक्ष्य यूरोपीय संघ में शामिल होने का है, लेकिन मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है और तुर्किये अब इंतजार करने के मूड में नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वह वर्षों से इंतजार कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: तुर्किए के राष्ट्रपति की पत्नी ने कुतुबमीनार का किया दीदार, गेस्ट बुक में लिखी ये खास बात

    तुर्किये-यूरोपीय संघ एक्सेशन वार्ता

    बता दें कि तुर्किये लंबे समय से यूरोपीय संघ में शामिल होने का इंतजार कर रहा है, लेकिन मानवाधिकारों के उल्लंघन की वजह से हाल के वर्षों में एक्सेशन वार्ता रुकी हुई है। कई मौकों पर तैयर एर्दोगन ने इसका जिक्र भी किया है। अमेरिका की यात्रा से पहले उन्होंने इस मसले पर पत्रकारों के साथ बातचीत भी की।

    क्या कुछ बोले एर्दोगन?

    तैयप एर्दोगन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूरोपीय संघ तुर्किये से अलग होने की कोशिश कर रहा है। हम इन घटनाक्रमों के आधार पर अपना मूल्यांकन करेंगे और जरूरी हुआ तो हम यूरोपीय संघ से अलग हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'INDIA' नहीं रहेगा भारत का नाम? ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम

    सनद रहे कि तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि यूरोपीय संसद की रिपोर्ट में निराधार आरोप शामिल हैं और इस रिपोर्ट में यूरोपीय संघ के साथ तुर्कियों के संबंधों के लिए गैर-दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है।