अफगानिस्तान: तालिबानी आतंकियों ने किया 40 यात्रियों का अपहरण
प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद मुनीर रहीमी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री बाल्ख प्रांत की ओर जा रहे थे।
By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 05:30 PM (IST)
काबुल, जेएनएन। अफगानिस्तान के दारा-ए-सूफ जिले में तालिबानी आतंकियों ने 40 यात्रियों का अपहरण कर लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, समंगन प्रांत में रविवार सुबह आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद मुनीर रहीमी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री बाल्ख प्रांत की ओर जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें