अफगानिस्तान के गजनी शहर में तालिबानी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत, छह घायल
तालिबानी लड़ाकों ने धात लगाकर एक पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इस हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 02:47 PM (IST)
गजनी, एएफपी। अफगानिस्तान के गजनी शहर में तालिबानी लड़ाकों ने धात लगाकर एक पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इस हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसमें गजनी के स्थानीय पुलिस प्रमुख की भी मौत हो गई है। गजनी पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला शुक्रवार तड़के हुआ। ग़ज़नी के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने इन मौतों की पुष्टि की है।
अफगानिस्तान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर गजनी पर नियंत्रण बनाने के लिए तालिबान लड़ाकों ने सुरक्षाबलों एवं नागरिकों को निशाना बनाया है। गजनी पर कब्जे की कोशिश में तालिबान लड़ाके सैकड़ों अफगानी सैनिकों को हत्या कर चुके हैं। अफगानिस्तान के गजनी शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे तालिबान के खिलाफ स्पेशल फोर्स को उतारा गया है। आतंकियों को परास्त करने के लिए यहां अधिक सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
तालिबान की नजर गजनी पर है। यह शहर राष्ट्रीय राजधानी काबूल से महज 120 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां की आबादी दो लाख सत्तर हजार है। अगर गजनी तालिबान के कब्जे में चला जाता है तो यह उनकी बड़ी जीत होगी। तालिबान की नजर गजनी पर इसलिए भी है, क्योंकि यदि गजनी उनके नियंत्रण में आ जाता है तो दक्षिणी प्रांत से काबून को जोड़ने वाले एक अहम राजमार्ग से भी संपर्क टूट जाएगा। पिछले वर्ष अमेरिका ने अफगान बलों की मदद के लिए सैन्य सलाहकारों को भेजा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें