काबुल में सैन्य अकादमी के बाहर आत्मघाती धमाका, छह लोगों की मौत छह घायल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक सैन्य अकादमी के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ है। इस धमाके में अब-तक छह लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
By TaniskEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 04:30 PM (IST)
काबुल, एएफपी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को एक सैन्य अकादमी के बाहर आत्मघाती धमाके की खबर है। यह धमाका पश्चिमी काबुल में मार्शल फहीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार पर हुआ है। जानकारी अनुसार इस धमाके में छह लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता फिरदौस फरमर्ज ने बताया कि आत्मघाती हमलावर पैदल था। एक सैनिक ने जब उसे चुनौती दी तो उसने खुद को उड़ा लिया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर उन्होंने बाताया कि इस हमले में अब-तक छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। हमलावर ने खुद को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही उड़ा लिया ।
यह हमला दोपहर में छुट्टी के समय हुआ। आमतौर पर रमजान के महीने में स्कूल की जल्दी छुट्टी हो जाती है। किसी आतंकी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि काबुल और इसके आसपास के इलाके में पिछले कुछ समय में पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई हमले हुए हैं।
बता दें कि यह 2005 में यह सैन्य अकादमी खोला गया था। इसका नाम (मार्शल फहीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी) पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद फहीम के नाम पर दिया गया। इस अकादमी को अमेरिका और ब्रिटिश युद्ध कॉलेजों के मॉडल पर बनाया गया। यहां सैन्य छात्रों को अफगानिस्तान की सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयार किया जाता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें