विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेस्ट बैंक गए यूरोपीय राजनयिकों पर इजरायली सेटलरों ने किया हमला, फ्रांसीसी मेयर समेत कई घायल

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:37 AM (IST)

वेस्ट बैंक में इजरायली सेटलरों ने यूरोपीय राजनयिकों और एक फ्रांसीसी मेयर और कई फलस्तीनियों पर हमला कर उन्हें चोट ...और पढ़ें

वेस्ट बैंक गए यूरोपीय राजनयिकों पर इजरायली सेटलरों ने किया हमला

वेस्ट बैंक गए यूरोपीय राजनयिकों पर इजरायली सेटलरों ने किया हमला

HighLights

  1. सेटलरों ने अमेरिका की महिला पत्रकार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया

  2. इजरायल के विदेश मंत्री गिडिआन सार ने इस घटना की निंदा की है

  3. फलस्तीनी बहुल वेस्ट बैंक में इजरायल ने कई यहूदी बस्तियां बसाई हैं

रॉयटर, यरुशलम। वेस्ट बैंक में इजरायली सेटलरों ने यूरोपीय राजनयिकों और एक फ्रांसीसी मेयर और कई फलस्तीनियों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई है। यह जानकारी बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रिवट ने दी है।

इससे पहले शुक्रवार को सेटलरों ने अमेरिका की महिला पत्रकार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। फ्रांसीसी मेयर बर्नार्ड बाडोक्स ने बताया है कि कई देशों के राजनयिक और फलस्तीनी वेस्ट बैंक के ताबेह इलाके में स्थित ईसाइयों के गांव में गए थे।

उसी दौरान फेस मास्क पहने कई इजरायली सेटलरों ने उन पर हमला कर दिया और पिटाई की। इजरायल के विदेश मंत्री गिडिऑन सार ने इस घटना की निंदा की है। इजरायली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बाद में दावा किया कि यूरोपीय राजनयिकों पर हुए हमले के संबंध में कोई ठोस सबूत नहीं है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

फलस्तीनी बहुल वेस्ट बैंक में इजरायल ने कई यहूदी बस्तियां बसाई हैं। इन बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने मान्यता नहीं दी है।

इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को सेटलर कहा जाता है। जबकि गाजा में इजरायली सेना के कई स्थानों पर हमलों में चार लोग मारे गए हैं।

इन हमलों में कई घायल भी हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि मारे गए लोग हमास और इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे। विदित हो कि गाजा पट्टी में युद्धविराम लागू होने के बाद के 11 महीनों में इजरायली हमलों में 1,500 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।