विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी सीमा के पास नाजरान में लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत; हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से गिराने का किया दावा

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:32 PM (IST)

सऊदी अरब का एक AH-6i लड़ाकू हेलीकॉप्टर सीमावर्ती नाजरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो ...और पढ़ें

सऊदी अरब का लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश

सऊदी अरब का लड़ाकू हेलीकॉप्टर क्रैश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाकों के साथ चल रही लड़ाई के बीच रविवार को सऊदी अरब का एएच-6 आइ लड़ाकू हेलीकाप्टर सीमावर्ती नाजरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के दोनों चालक मारे गए हैं। इस बीच सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में हूती के कब्जे वाले यमन के हिस्से में नौ लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में पांच बच्चे और दो महिलाएं हैं।

हूती ने इस हेलीकॉप्टर को मिसाइल से मार गिराने का वीडियो जारी किया है। कहा है कि लड़ाई में शामिल हेलीकॉप्टर को नाजरान के नजदीक गिराया गया लेकिन सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलीकी ने हेलीकॉप्टर के तकनीक सिस्टम में आई गड़बड़ी को दुर्घटना का कारण बताया है।

शनिवार को हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने एक्स पर पोस्ट संदेश में कहा था कि सऊदी अरब की सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर नाजरान के नजदीक गिराया गया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वीडियो और घटना एक ही हेलीकॉप्टर से संबंधित है या अलग-अलग दिनों हुई दो हेलीकॉप्टर गिरने की घटनाओं की है।

हूती के हमलों से सऊदी अरब को हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए मिस्र ने लड़ाई में मदद का प्रस्ताव किया है। मिस्र की संसद ने आपात बैठक कर राष्ट्रपति आब्देल फतह अल-सीसी को इस बाबत निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया है।

अरब देशों में सबसे बड़ी सेना वाले देश मिस्र ने कहा है कि यदि सऊदी अरब मदद की मांग करता है तो उसे अविलंब सैन्य मदद दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि हूती ने हाल के दिनों में सऊदी राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बड़े हमले किए हैं।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)