विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saudi Arabia: ट्रेनिंग के दौरान सऊदी F15 लड़ाकू विमान हुआ हादसे का शिकार, चालक दल के सभी सदस्यों की मौत

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Fri, 08 Dec 2023 06:38 AM (IST)

F15 Crashes धहरान में स्थित किंग अब्दुल अजीज एयर बेस से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान लड़ाकू विमान दर्दनाक ...और पढ़ें

सऊदी F15 लड़ाकू विमान हुआ हादसे का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सऊदी F15 लड़ाकू विमान हुआ हादसे का शिकार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. लड़ाकू विमान मे दो लोग थे सवार
  2. किंग अब्दुल अजीज एयर बेस से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुआ हादसा

आईएएनएस. रियाद। रॉयल सऊदी एयर फोर्स का F-15 एसए लड़ाकू विमान कथित तौर पर एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर हुआ हादसा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि, सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने पुष्टि की कि, घटना गुरुवार को दोपहर 12:50 बजे पूर्वी शहर धहरान में किंग अब्दुल अजीज एयर बेस से एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान घटी। 

प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना की जांच चल रही है। सऊदी गजट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में विमान में सवार चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः गाजा में अधिक सहायता को लेकर Joe Biden ने नेतन्याहू और जॉर्डन किंग से की बात... इजरायल-यूक्रेन को सैन्य मदद पर विचार कर रहा US