सऊदी अरब में AH-6i टोही हेलीकॉप्टर क्रैश, दो क्रू मेंबर्स की मौत
सऊदी अरब के नजरां में एक AH-6i टोही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो क्रू सदस्यों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

HighLights
सऊदी अरब के नजरां में AH-6i हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हादसे में हेलीकॉप्टर के दो क्रू मेंबर्स की मौत।
हूती विद्रोहियों ने हेलीकॉप्टर मार गिराने का दावा किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नजरां में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं वो सऊदी नेशनल गार्ड मंत्रालय के अधिकार वाला क्षेत्र है।
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि सऊदी अरब के नजरां में एएच6आई (AH-6i) टोही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो क्रू मेंबर की मौत हो गई है।
हूती लगातार कर रहे हमला
बता दें कि नजरां के दक्षिण-पश्चिम इलाके पर कई बार हूती विद्रोहियों के हमले हो चुके हैं। गठबंधन और इन उग्रवादियों के समूह के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही ये अमेरिका के लिए भी एक चुनौती बनता जा रहा है। बीते कुछ महीनों से ईरान और अमेरिका जंग जारी है। इस जंग में हूती विद्रोहियों ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
हूतियों ने किया हेलीकॉप्टर मार गिराने का दावा
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के दावे से उलट इधर हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है। शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट में इससे जुड़ा दावा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके समूह ने नजरां के पास सऊदी अरब के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ये हेलीकॉप्टर सीमा के पास हमारे ठिकानों को निशाना बनाने का काम कर रहा था। इस कारण जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।
इस पर सऊदी मेजर जनरल अल-मलिकी ने हूती प्रवक्ता सारी के दावे पर कहा कि हेलीकॉप्टर जल्द ही युद्ध मैदान में होगा। इसके साथ ही उन्होंने कई अपाचे हेलीकॉप्टरों की तस्वीर भी शेयर की है।
