7 साल में इजरायली पीएम के मेकअप पर खर्च हुए 4 करोड़ रुपए, RTI से खुलासा
इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से 2026 तक लगभग 4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इजरायली पीएम के मेकअप पर खर्च हुए 4 करोड़ रुपए। (रॉयटर्स)
HighLights
2019-2026 तक इजरायली पीएम के मेकअप पर 4 करोड़ खर्च।
कुल खर्च का 90% हिस्सा नेतन्याहू दंपति पर हुआ।
सूचना के अधिकार (RTI) से हुआ यह बड़ा खुलासा।
डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी लगभग 4 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह जानकारी इजरायल में सूचना के अधिकार के तहत सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, बाल और मेकअप पर हुए कुल खर्च का करीब 90% हिस्सा प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पर हुआ। हालांकि, कई दस्तावेजों में उनके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम छिपा दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए राज्य की सुरक्षा का हवाला दिया है।
यहां देखिए खर्च का हिसाब
2019 से अगस्त 2026 तक हेयर स्टाइलिंग और मेकअप पर करीब 4.7 लाख डॉलर का खर्च।
नेतन्याहू और सारा पर कुल हेयर और मेरअप के खर्च का 90 प्रतिशत खर्च।
- 2022: करीब 27,600 डॉलर
- 2023: करीब 1.03 लाख डॉलर
- सितंबर से नवंबर 2023 में बालों पर करीब 2,600 डॉलर, मेकअप पर 1,580 डॉलर
- अक्तूबर 2023 में बालों की स्टाइलिंग पर करीब 810 डॉलर
- जुलाई 2024 में वाशिंगटन यात्रा के दौरान करीब 11,500 डॉलर
- 2025: करीब 1.11 लाख डॉलर, सबसे ज्यादा फरवरी
- 2025 में वाशिंगटन यात्रा के दौरान करीब 13,500 डॉलर
नेतन्याहू का आधिकारिक प्रतिनिधित्व खर्च करीब 1.34 लाख डॉलर हुआ है।
बालों पर खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने बालों पर खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। वे समय-समय पर बालों को अलग-अलग कलर में रंगवाते हैं। उनके बालों के रंग की चर्चा अक्सर इजरायली मीडिया होती रहती है। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वे एक ऐसे शैमपू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों के रंग का बदला जा सकता है।
