Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sudan में फंसे भारतीयों को पहुंचाया गया जेद्दा, बच्‍ची के साथ सेना के अधि‍कारी का Video खुश कर देगा द‍िल

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 09:44 AM (IST)

    भारतीय वायु सेना गरुड़ विशेष बल के अधि‍कारी ने बच्‍ची को बेहद से प्‍यार से गोद में उठाया हुआ है और उसके स‍िर पर हाथ रखकर उसे व‍िमान में ले जा रहे हैं। इसका वीड‍ियो भी सामने आया है। वायु सेना के अधि‍कारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Hero Image
    सूडान से अब तक 530 भारतीयों को निकाला गया है।

    जेद्दाह, एएनआइ। सूडान में फंसे भारतीयों को न‍िकालने के ल‍िए ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीयों को IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दा लाया जा रहा है। सूडान से अब तक 530 भारतीयों को निकाला गया है।भारतीय वायु सेना के अधि‍कारी देशवास‍ियों की हर तरह से मदद को तैयार हैं। इस बीच एक बेहद मार्म‍िक और द‍िल को खुश करने वाली तस्‍वीर सामने आई है। यह तस्‍वीर एक भारतीय वायु सेना गरुड़ विशेष बल अधिकारी की है, जो एक बच्‍ची को गोद में लेकर व‍िमान में ले जा रहे हैं। भारतीय वायु सेना गरुड़ विशेष बल के अधि‍कारी ने बच्‍ची को बेहद से प्‍यार से गोद में उठाया हुआ है और उसके स‍िर पर हाथ रखकर उसे व‍िमान में ले जा रहे हैं। इसका वीड‍ियो भी सामने आया है। वायु सेना के अधि‍कारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने सैन्य विमानों और युद्धपोतों को क‍िया तैनात

    भारतीयों को सूडान से निकालने के लिए भारत ने अपने सैन्य विमानों और युद्धपोतों को तैनात कर दिया है। पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंच गया है। इससे पहले सूडान में फंसे 121 भारतीयों का दूसरा जत्था IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा क‍ि भारतीयों को जेद्दा बंदरगाह पर रिसीव कर खुशी हुई। जेद्दा में उत्कृष्ट समर्थन के लिए सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद। विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "मैं सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और सऊदी अरब के अधिकारियों को उनके पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।"

    जल्‍द भारत लाए जाएंगे सभी भारतीय : केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, "जेद्दा पहुंचे सभी लोगों के लिए भारत की आगे की यात्रा जल्द ही शुरू होगी।"

    सूडान से अब तक 530 को न‍िकाला गया

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीयों की कुल संख्या लगभग 530 है। 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत ने जेद्दा में एक पारगमन सुविधा स्थापित की है और सभी भारतीयों को सूडान से निकालने के बाद सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जाया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner