Move to Jagran APP

ईद-उल-फितर पर वायरस का कर्फ्यू, प्रतिबंधों के साए में पर्व, जानें- देशों का हाल

सामुहिक नमाज पर रोक है। इसके अलावा गले मिलने पर भी रोक लगाई गई है। लोगों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:17 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 04:18 PM (IST)
ईद-उल-फितर पर वायरस का कर्फ्यू, प्रतिबंधों के साए में पर्व, जानें- देशों का हाल
ईद-उल-फितर पर वायरस का कर्फ्यू, प्रतिबंधों के साए में पर्व, जानें- देशों का हाल

जकार्ता, एजेंसी। रविवार को ईद-उल-फितर के पूर्व मुस्लिम समुदाय के लाखों लोग प्रतिबंधों के तहत है घरों में कैद हैं। इसके अलावा कहीं लोग कोरोना वायरस के भय के साए में सीमित जश्‍न मना रहे हैं। फ‍िलहाल कोरोना महामारी के कारण इस बार दुनिया के 1.8 अरब मुसलमानों के लिए ईद का पर्व फीका ही रहेगा। अन्‍य वर्षों की तरह इस बार ईद के पूर्व लोगों के बीच खरीदारी का उत्‍सव नहीं दिखा। इस दौरान तीन दिनों का अवकाश प्राय: यात्रा, परिवार के मिलन और दावतों के लिए होता है, लेकिन इस बार लोग अपने घरों में ही कैद रहे।

loksabha election banner

मुस्लिम बहुल देशों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण लोग मस्जिदों में नमाज अता नहीं करे पाएंगे। सामुहिक नमाज पर रोक है। इसके अलावा गले मिलने पर भी रोक लगाई गई है। लोगों की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। दूर दराज के रिश्‍तेदार घर नहीं आ सकेंगे और बच्‍चे उपहार से वंचित रहेंगे। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम-बहुसंख्यक देश इंडोनेशिया में कोरोना वायरस से 22,000 लोग संक्रमित हैं। वायरस से 1,350 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया मस्जिदों में सार्वजनिक नमाज पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन लोग खतों में शारीरिक दूरी का पालनकरते हुए खेतों में नमाज अता कर सकते हैं। बच्‍चों को उपहार देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तुर्की, इराक और जॉर्डन सहित कुछ देशों ने चौबीसों घंटे की कर्फ्यू लगाया है। 

इराक में ईद की छुट्टियों में 24 घंटे का कर्फ्यू

इराक में कोरोना महामारी के बीच सरकार ने राष्‍ट्रव्‍यापाी लॉकडाउन में ढील देते हुए अधिकांश व्‍यवसायों खोलने की अनुमति दी है। हालांकि, इराक सरकार ने कोरोना प्रसार को रोकने के लिए ईद की छुट्टी के दौरान 24 घंटे के कर्फ्यू को बहाल करने का ऐलान किया है।

इजरायल में अधिकांश प्रतिबंध हटे 

इजरायल के यरूशलेम में ईद के मद्देनजर अधिकांश प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, लेकिन इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल अल-अक्सा मस्जिद परिसर बंद रहेगा। उधर, ओल्ड सिटी  छह सप्ताह के लॉकडाउन के प्रभावों से उबर रहा है। यहां दुकानदारों के साथ पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को छूट दी गई है।

मिस्र में अधिकारियों ने रात के कर्फ्यू को बढ़ाया

ईद के मद्देनजर मिस्र में अधिकारियों ने रात के कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। कर्फ्यू को 9 बजे रात के बजाए शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह व्‍यवस्‍था 29 मई तक लागू रहेगी। देश के सार्वजनिक स्‍थ्‍लों को जैसे शॉपिंग सेंटर, मॉल, समुद्र तट और पार्क को बंद रखा जाएगा। 

ईरान में वार्षिक सामूहिक ईद की प्रार्थना रद

मध्य पूर्व में सबसे घातक प्रकोप से जूझ रहे ईरान ने कुछ मस्जिदों में ईद अता करने की अनुमति दी गई, लेकिन तेहरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी के नेतृत्व में वार्षिक सामूहिक ईद की प्रार्थना को रद कर दिया गया। ईरान में कोरोना वायरस के 130,000 से अधिक मामले और 7,000 से अधिक मौतें हुई हैं 

बाल्कन देशों में प्रतिबंध का हाल

मुस्लिम बाल्कन देशों में अल्बानिया, बोस्निया-हर्जेगोविना और कोसोवो में प्रतिबंध लागू हैं। कोसोवो के इस्लामिक समुदाय के मुफ्ती नईम टेरनावा ने इमामों के एक छोटे समूह के सामने 1.5 मीटर (गज) में बैठकर नमाज अदा करने की अनुमति दी है। इसके अलावा लाउडस्पीकर पर बाहर उपदेश प्रसारित करने की अनुमति होगी। बोस्नियाई राजधानी साराजेवो में सात सप्ताह के लॉकडाउन के बाद 6 मई को मस्जिदें फिर से खुल गईं हैं। उपासकों को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियमों के पालन को अनिवार्य किया गया।

मलेशिया में प्रतिबंधों के साथ छूट 

मलेशिया ने ईद के दिन नागरिकों को थोड़ी ढील प्रदान की है। सरकार ने कहा कि ईद के दिन लोग अपने निकट रिश्‍तेदारों से मिल सकेंगे। कुछ मस्जिदों को शर्त के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। इन मस्जिदों में 30 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते। इसके साथ कुछ प्रतिबंधों को भी साझा किया गया है। किसी भी सार्वजनिक सम्‍मेलन में 20 लोगों की ही मौजूदगी को सुनिश्चित किया गया है। सरकार ने ईद के दिन गले लगने, चुंबन लेने और खाले की प्‍लेट साझा करने पर रोक लगा दी है। आगंतुकों को मास्‍क पहनने को अनिवार्य किया गया है।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.