विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मक्का-मदीना की तरफ दागी गईं मिसाइल', सऊदी के दावे पर बोले हूती विद्रोही- ये झूठ है

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:24 AM (IST)

सऊदी अरब ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने मक्का और मदीना के इलाकों पर मिसाइलें दागीं, जिन्हें रोका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सऊदी ने हूती विद्रोहियों पर मक्का मदीना पर मिसाइल दागने का आरोप लगाया।

  2. दागी गई मिसाइलों को रोका गया, टुकड़े वीरान इलाकों में गिरे।

  3. हूती विद्रोहियों ने सऊदी के इन दावों को पूरी तरह से नकारा।

डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का और मदीना के इलाकों पर मिसाइलें दागी गईं हैं। सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि दागी गई मिसाइलों को रोका गया है जिसके बाद उसके टुकड़े उन इलाकों पर गिरे हैं।

सऊदी नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने 'एक्स' ( सोशल मीडिया ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी हूतियों ने मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा के इलाकों को निशाना बना कर हमले किए हैं। जवाबी कार्रवाई के बाद दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों के टुकड़े मिले हैं।

इन इलाकों पर गिरे मिसाइल के टुकड़े

एजेंसी ने कहा कि मिसाइल के मलबे मक्का के बाहर वादी मुघमास, जेद्दा के अल-नुझा इलाके, ताइफ के वादी जलील और राबिघ में गिरे हैं। ये जगहें पूरी तरह से वीरान हैं। इधर, हूतियों ने इन बातों को पूरी तरह झूठ बताया है।

हूतियों ने बताया झूठ

हूतियों ने कहा कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों को निशाना बनाने की बिल्कुल गलत है। हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि सऊदी हमारी सेनाओं के बारे में जो प्रचार कर जानकारी दुनिया के सामने दे रहा है कि हमने मक्का और मदीना को निशाना बनाया है, ये झूठ है।

लोगों के लिए जारी हुई थी चेतावनी

इससे पहले सऊदी में शनिवार को हमले की जद में आने वाले इलाकों के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की गई थी। उन्हें किसी सुरक्षित इलाके में जाने के निर्देश दिए गए थे। ये निर्देश सऊदी सिविल डिफेंस ने जारी किए थे।

ये एजेंसी सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली सरकारी एजेंसी है। इनका काम आपातकालीन स्थितियों या आपदाओं के दौरान नागरिकों और संपत्ति की सुरक्षा करना है।

तीन इलाकों पर हुए हमले

इससे पहले हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने शुक्रवार और शनिवार को सऊदी अरब के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें तीन हवाई अड्डे, तेल से जुड़ी दो सुविधाएं, एक पाइपलाइन और एक एयर बेस को निशाना बनाया गया था। याह्या सरी ने बताया कि रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को "दो चरणों में" निशाना बनाया गया है।

इसके साथ दम्मम और नजरां क्षेत्रों के हवाई अड्डों को भी टारगेट किया गया। हूतियों ने कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशन और पूर्व से पश्चिम तक जाने वाली कच्चे तेल की पाइपलाइन को भी निशाना बनाया है।

ड्रोन-मिसाइल के अलावा हूती विद्रोहियों के हाथ लगा नया 'हथियार', सऊदी अरब के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल