विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में भयंकर युद्ध, इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2026 11:11 PM (IST)

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने ...और पढ़ें

मक्का में पहली बार मिसाइल हमले का इमरजेंसी अलर्ट

मक्का में पहली बार मिसाइल हमले का इमरजेंसी अलर्ट

HighLights

  1. हूती विद्रोहियों के ड्रोन-मिसाइल हमले के बाद लोगों से ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा

  2. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर तट पर अपना नियंत्रण तेजी से बढ़ाया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पहले ईरान और अमेरिका अब सऊदी और यमन में घमासान छिड़ा हुआ है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।

सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म ने यह अलर्ट जारी किया। लोगों से ऊंची इमारतों से दूर रहने की अपील की गई। थोड़ी देर बाद सिविल डिफेंस ने बताया कि खतरा टल गया है। हालांकि, लोगों से भीड़ से दूर रहने और किसी भी घटना का वीडियो या फोटो न लेने की सलाह दी गई।

मंगलवार सुबह जेद्दाह और ताइफ में भी इसी तरह के इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए थे, जिन्हें कुछ समय बाद वापस ले लिया गया।

लोगों को खुले इलाकों से दूर रहने की सलाह

मक्का, जेद्दाह और ताइफ में जारी अलर्ट में लोगों को भीड़भाड़ वाले और खुले इलाकों से बचने की सलाह दी गई। उन्हें शांत रहने और खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया।

घर के अंदर रहने, खिड़कियों, बालकनियों, छत, कांच और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई। बाहर मौजूद लोगों को नजदीकी इमारत में प्रवेश करने या मजबूत वस्तु के पीछे छिपने और खतरा टलने तक वहीं रहने को कहा गया।

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए

यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने पवित्र शहर मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार के हमलों में 13 लोग घायल

ये अलर्ट सऊदी अरब पर जारी हूती हमलों के बीच जारी किए गए। सोमवार को हूतियों ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ शहरों की ओर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे थे।

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मलकी के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 13 आम नागरिक घायल हुए। सात घरों और दो वाहनों को नुकसान पहुंचा।

यमन में बढ़ता तनाव

ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब पर हवाई हमलों और क्रूज मिसाइलों का आरोप लगाते हैं। यमन के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में हूती लड़ाकों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच भारी लड़ाई चल रही है।

हूतियों ने लाल सागर तट पर अपना नियंत्रण तेजी से बढ़ाया है और सोमवार को ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश द्वीपों पर भी कब्जा कर लिया।