खून से सने स्कूल बैग-जूते, हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें... वार्ता से पहले ईरान का ट्रंप को संदेश
ईरानी प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व स्पीकर बाघर गालिबफ कर रहे हैं, अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचा। इस ...और पढ़ें

खून से सने स्कूल बैग और जूते। (X- @mb_ghalibaf)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खून से सने स्कूल बैग, सफेद फूल और मिनाब पीड़ितों की तस्वीरें...ये मंजर था स्पीकर बाघर गालिबफ के नेतृत्व में अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान जा रहे एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल के जहाज का। युद्ध के ये अवशेष इस्लामाबाद जाने वाली पहली कतार में थे, जो मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की मानवीय कीमत बयां कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए गालिबाफ ने लिखा, 'इस फ्लाइट में मेरे साथी #Miban168'। एक्स पर साझा की गई तस्वीर में गालिबाफ बच्चों की तस्वीरों और उनके सामान को देखते हुए नजर आ रहे हैं।
همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026
अमेरिका के साथ शांति वार्ता और बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे इस प्रतिनिधिमंडल का नाम 'मिनाब 168' रखा गया है। इस प्रतिनिधिमंडल को यह नाम युद्ध के पहले दिन अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए स्कूली बच्चों की याद में दिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना है।
दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने इस तस्वीर को दोबारा साझा करते हुए लिखा, 'हम मिनाब के बच्चों को कभी नहीं भूलेंगे, कभी नहीं।
We will never forget the children of Minab, ever. https://t.co/7rt5EZAOvJ
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 10, 2026
मिनाब में क्या हुआ था?
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के पहले दिन कथित तौर पर 160 से अधिक बच्चे मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला युद्ध के पहले दिन, 28 फरवरी को, दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय 'शजारेह तैय्यिबेह स्कूल' पर हुआ था।
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता
अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल आज इस्लामाबाद में शांति वार्ता और तेहरान के 10 सूत्रीय संघर्ष विराम प्रस्ताव पर बातचीत के लिए मिलने वाले हैं। ईरान की तरफ से स्पीकर गालिबफ इस बातचीत का नेतृत्व करेंगे, उनके साथ अरागची और 12 अन्य लोग भी होंगे। ईरानी टीम शनिवार सुबह पाकिस्तान पहुंची, जहां विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, सेना प्रमुख, फील्ड मार्शन आसिम मुनीर और गृह मंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी ने उनका स्वागत किया।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे। इसके साथ ही वे 2011 में जो बाइडेन के बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाले पहले उपराष्ट्रपति भी बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'बातचीत के लिए ही जिंदा छोड़ रखा है', पाकिस्तान में वार्ता के बीच ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
