अफगानिस्तान: कंधार में सुरक्षा बलों से मुठभेड़, 6 आतंकवादी ढेर
कंधार प्रांत में खक्रिज जिले में मुठभेड़ में 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 4 अन्य घायल हो गए।
By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 02:59 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 06:41 PM (IST)
काबुल (आइएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में खक्रिज जिले में मुठभेड़ में 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल बशीर खाकसार ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अधिकारियों के कहा कि तालिबान आतंकियों के खक्रिज जिले के मनडोजई इलाके में कुछ सुरक्षा जांच चौकियों पर हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। यह गोलीबारी कुछ घंटों तक चली जिसमें 6 आतंकवादी मारे गए।
अधिकारियों ने कहा कि फायरिंग में चार अन्य आतंकी घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने पर टिप्पणी नहीं की है। तालिबान संगठन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें