विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

57 एकड़ की हवेली, 5 हजार करोड़ के याट के मालिक... हूती हमलों से डर से बंकर में छिपने को मजबूर हैं सऊदी प्रिंस

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:52 PM (IST)

यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के कारण सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बंकर वाले महल में छिपने को मजबूर हैं।

हूती हमलों से डर से बंकर में छिपने को मजबूर हैं सऊदी प्रिंस। (रॉयटर्स)

हूती हमलों से डर से बंकर में छिपने को मजबूर हैं सऊदी प्रिंस। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. हूती हमलों के कारण प्रिंस सलमान बंकर में छिपने को मजबूर।

  2. उनकी 5472 करोड़ के याट और हवेली की चर्चा।

  3. फ्रांस में 2848 करोड़ की हवेली, दुनिया का सबसे महंगा घर।

डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इन दिनों बंकर वाले महल में छिपने को मजबूर हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोही रियाद समेत सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ऐसे में बंकरों से लैस महल में उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस संकट ने सलमान की उस आलीशान जिंदगी को फिर से चर्चा में ला दिया है, जिसमें हेलीपैड वाली याट से लेकर फोन से चलने वाले फव्वारों तक शामिल हैं।

दोगुनी कीमत में याट खरीदा

साल 2015 में सलमान छुट्टियां मनाने फ्रांस गए। वहां उन्होंने सुपरयाट सेरेन देखा। एक नजर में उन्हें ये पसंद आ गया। वो आधे घंटे याट पर रहे और फिर उसे दोगुना कीमत 5472 करोड़ रुपये देकर खरीद लिया। इसमें दो हैलीपैड, पानी के नीचे देखने के लिए अंडरवाटर कमरा भी है।

फ्रांस में 57 एकड़ की हवेली

सलमान ने 2015 में फ्रांस के वार्साय में हवेली 2848 करोड़ रुपये में खरीदी थी। तब ये दुनिया का सबसे महंगा घर था। 57 एकड़ में फैली ये हवेली बाहर से 17वीं सदी के महल जैसी दिखती है। अंदर शानदार सजावट, सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल है। चारों ओर पानी से भरी जगह में एक कमरा बना है, जहां बैठकर ऊपर तैरती मछलियां देख सकते हैं। इसमें फव्वारे, रोशनी और एसी आईफोन से चलते हैं।

सऊदी रे नियोम में लाल सागर किनारे सलमान का एक और महल है। यहां निजी समुद्र तट, बड़े-बड़े गार्डन, गोल्फ कोर्स और एक साख हेलिकॉप्टर उतारने के लिए 10 हेलीपैड भी हैं।