Move to Jagran APP

सीरिया में लोंगों की मदद के लिए तुर्की का अभियान जारी: UN

सीरिया में लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र हमेशा तत्‍पर रहता है। इस क्रम में वहां के उत्‍तर पश्‍चिमी इलाके में तुर्की की ओर से सहायता अभियान शुरू किया गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 03:27 PM (IST)
सीरिया में लोंगों की मदद के लिए तुर्की का अभियान जारी: UN
सीरिया में लोंगों की मदद के लिए तुर्की का अभियान जारी: UN

संयुक्‍त राष्‍ट्र, आइएएनएस। इदलि‍ब  (Idlib) और अलेप्‍पो  (Aleppo) में जारी हमलों के बीच तुर्की की ओर से बड़े स्‍तर पर उत्‍तर पश्चिम सीरिया में मदद का अभियान शुरू किया गया है। यह संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रवक्‍ता ने जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस  (Antonio Gutteres)  के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने कहा, 'इदलिब में तीन लाख से अधिक लोगों की सुरक्षा को लेकर हमेशा से UN काफी सतर्क रहता है। यहां हो रहे हवाई हमले और गोलीबारी के कारण मौत का सिलसिला जारी है।’

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में इदलिब और एलेप्‍पो में रहने वाले लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। दुजार्रिक ने बताया कि हवाई हमले में कम से कम 15 समुदायों पर हमला किया गया और गोलीबारी में 11 लोग मारे गए। मदद देने के क्रम में तुर्की से 1,227 ट्रक भेजे गए हैं जो बब अल-हवा (Bab al-Hawa) और बब अल-सलाम (Bab al-Salam) के जरिए यहां पहुंचे।

2014 में मदद के लिए अभियान को स्‍वीकृति दी गई थी। इसके बाद से किसी भी महीने की तुलना में संयुक्त राष्ट्र द्वारा सीरियाई-तुर्की सीमा पर मदद के लिए भेजी गई यह सबसे बड़ी खेप है। प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 900 ट्रकों से 14 लाख लोगों की सहायता के लिए भोजन भेजा गया है। अन्य ट्रकों ने लगभग 500,000 लोगों के लिए स्वास्थ्य आपूर्ति और 230,000 से अधिक लोगों के लिए गैर-खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की। इस बीच सेव द चिल्ड्रन और यूनिसेफ ने बताया कि क्षेत्र में रूसी समर्थित सीरियाई शासन बलों द्वारा शुरू किए गए आक्रामक हमले से बचने के लिए दिसंबर से लगभग 500,000 बच्चों को अपने घरों से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

बता दें कि रूस और तुर्की सीरिया में जारी जंग का समर्थन करते हैं। 2018 में पश्चिमोत्तर प्रांत में शांत क्षेत्र स्थापित करने पर इनमें सहमति बनी थी। लेकिन शांति स्थापना की यह कोशिशों के नाकाम होने की संभावना नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: सीरिया ने आठ साल बाद खोला अलेप्पो एयरपोर्ट, सेना ने चार साल बाद शहर पर नियंत्रण पाया 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.