लेबनान में अब नहीं दी जाएगी मौत की सजा, ऐसा कानून लागू करने वाला पहला अरब देश
लेबनान की संसद ने मौत की सजा को समाप्त कर दिया है, जिससे यह ऐसा करने वाला पहला अरब देश बन गया है।
-1786459247762_m.webp)
लेबनान में मौत की सजा खत्म (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
लेबनान ने मौत की सजा समाप्त की, पहला अरब देश।
सजा को सश्रम उम्रकैद में बदला गया, ऐतिहासिक निर्णय।
मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का स्वागत किया।
डिजिटल डेस्क, बेरूत। लेबनान की संसद ने मंगलवार को मौत की सजा खत्म कर दी। इसके साथ ही वह अरब दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने मौत की सजा को सश्रम उम्रकैद की सजा में बदल दिया है।
भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित इस छोटे से देश ने जनवरी, 2024 में मौत की सजा पर रोक लगाने का वादा किया था। हालांकि तब से दर्जनों मामलों में मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन इन्हें बाद में निलंबित या जेल की सजा में तब्दील कर दिया गया।
मौत की सजा खत्म
हिजबुल्ला के संसदीय ब्लॉक को छोड़कर लेबनान की 128 सदस्यीय संसद के ज्यादातर सदस्यों ने मौत की सजा समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया।
संसद से प्रस्ताव पारित होने पर न्याय मंत्री आदेल नासेर ने इसे देश के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। जबकि मौत की सजा खत्म करने की मांग करने वाले अधिकार समूहों ने प्रस्ताव पारित होने पर जश्न मनाया।
ह्यूमन राइट्स वाच के शोधकर्ता रामजी काइस ने कहा कि लेबनान ने एक क्रूर सजा पर रोक लगा दी है, जिसको कभी भी फिर से लागू नहीं किया जाना चाहिए।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- अमेरिका में किसने छेड़ा 'वॉटर वॉर', US के 7 राज्यों पर हमला; ट्रंप को किस पर शक?
