विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फ्रेंडली फायर...', कुवैत ने ही मार गिराए अमेरिका के तीन F-15 फाइटर जेट; सभी पायलट सुरक्षित

Published: Mon, 02 Mar 2026 05:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2026 06:47 PM (IST)

अमेरिकी मिलिट्री ने बताया कि कुवैत ने गलती से तीन F-15E स्ट्राइक ईगल्स एयरक्राफ्ट मार गिराए। यह घटना 1 मार्च ...और पढ़ें

HighLights

  1. कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E जेट मार गिराए।

  2. घटना 1 मार्च को 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान हुई।

  3. सभी छह अमेरिकी एयरक्रू सुरक्षित बचाए गए, हालत स्थिर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी मिलिट्री का कहना है कि कुवैत ने 3 अमेरिकन F-15E स्ट्राइक ईगल्स एयरक्राफ्ट को गलती से मार गिराया है। हालांकि इस घटना में सभी 6 एयरक्रू सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए थे और उन्हें रेस्क्यू कर लिया है। अमेरिका ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, '1 मार्च को रात 11:03 p.m. ET पर, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में उड़ रहे तीन US F-15E स्ट्राइक ईगल्स कुवैत के ऊपर एक फ्रेंडली फायर की घटना के कारण गिर गए।'

कुवैत ने भी मानी गलती

कुवैत ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। अमेरिका ने कहा कि हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और और इस चल रहे ऑपरेशन में उनके सपोर्ट के लिए आभारी हैं। घटना के कारण की जांच की जा रही है।

उधर अमेरिकी सेंट्रल कमान ने रविवार को बताया कि शनिवार को अपना अभियान शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना ने अब तक एक हजार से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं। इन ठिकानों में कमान एवं नियंत्रण केंद्र, आईआरजीसी संयुक्त मुख्यालय, आईआरजीसी एयरोस्पेस मुख्यालय, एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली, बैलिस्टिक मिसाइल केंद्र, ईरानी नौसेना के जहाज- ईरानी नौसेना की पनडुब्बियां, जहाज-रोधी मिसाइल केंद्र और सैन्य संचार क्षमताएं शामिल हैं।

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विश्व भर में प्रतिक्रिया हुई है। ज्यादातर देशों ने खामेनेई के मारे जाने की ¨नदा करते हुए लड़ाई रोककर अमेरिका और ईरान से फिर से वार्ता शुरू करने के लिए कहा है। देशों ने खाड़ी के मौजूदा हालात को विश्व की शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक बताया है।